पाकिस्तान की जाल में बांग्लादेश - विनाश काले ....?
बांग्लादेश लव पाक? भारत का एक और पड़ोसी मुल्क बर्बादी की तरफ चल पड़ा है. क्योंकि इस देश ने पुराने दुश्मनों की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया है. हम बात कर रहे हैं बांग्लादेश की. भारत का आंख बंद कर विश्वास करने वाला यह देश अब पाकिस्तान और चीन के हाथों में खेल रहा है. वहीं पाकिस्तान ने मिशन बांग्लादेश शुरू कर दिया है. अफगानिस्तान से बुरी तरह पिटने के बाद पाक ने पूरब का रुख किया है. यह सब तब हो रहा है , जब हालही में तख्तापलट के बाद बांग्लादेश राजनीतिक उथल-पुथल से उबरने की कोशिश कर रहा है. मौजूदा समय में यह लोकतांत्रिक देश तेजी से इस्लामिक तानाशाही की तरफ बढ़ रहा है. इसकी वजह सेना की कठपुतली कार्यकारी सरकार है. पाकिस्तान की जाल में बांग्लादेश बांग्लादेश अपने जन्मजात दुश्मन पाकिस्तान से गलबहियां करने में जुटा है. वहीं पाकिस्तान इस मौके की तलाश में दशकों से था. शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद अब पाक को मौका मिला है. पिछले दिनों पाकिस्तान सेना के दूसरे नंबर के सैन्य अधिकारी जनरल शमशाद मिर्जा ने संपर्क , व्यापार और रक्षा साझेदारी बढ़ाने के लिए ढाका का दौरा किया. मिर्जा ने अंतरिम सरका...