पगलाया पाकिस्तान - भारतीय राजनयिकों का खाना पीना जीना किया बंद...Paglaya Pakistan - Bhartiy Rajnayiko ka khana pina ji


पाक ने भारतीय राजनयिकों को
 पानीगैस, अखबार देने पर लगाई रोक….

इस्लामाबाद: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जख्म खाकर पगलाया पाकिस्तान अब फिर तनाव बढ़ा रहा है. एक मीडिया रिपोर्ट के हवाले से खबर है कि इस्लामाबाद में भारतीय राजनयिकों के लिए अखबार, गैस और साफ पानी जैसी सुविधाओं पर रोक लगाई जा रही है. हालांकि, इसे लेकर सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है. कहा जा रहा है कि पाकिस्तान की राजधानी में काम कर रहे भारतीय राजनयिकों के काम और जीवन को मुश्किल बनाने के लिए ये फैसले लिए जा रहे हैंपाकिस्तान के इस हरकत को वियन्ना कन्वेंशन का अपमान और उल्लंघन बताया जा रहा है जो दूतावासों के सरल संचालन और कर्मियों की सुरक्षा और सम्मान की गारंटी देता है.

पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों और कर्मचारियों की बुनियादी जरूरतों पर यह रोक भारतीय सेना के सफल ऑपरेशन सिंदूर और मोदी सरकार के सिंधु जल संधि के निलंबन के फैसले के बाद लगाया है. रिपोर्ट में शीर्ष सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि यह कदम पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) का इस्लामाबाद में भारतीय राजनयिकों के रहने और काम करने की स्थिति को बिगाड़ने के उद्देश्य से उठाया गया है. एलपीजी आपूर्ति को जानबूझकर रोक दिया गया है. स्थानीय एलपीजी सिलेंडर बेचने वालों को भी पाकिस्तानी अधिकारियों ने धमकी दी है कि वे भारतीय उच्चायोग के कर्मचारियों को इसे न बेचें. इस कारण राजनयिकों और उनके परिवारजनों को खुले बाजार से इन्हें खरीदना पड़ रहा है, जो काफी महंगे हैं. इसके लिए भी उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है.

यह भी खबर है कि पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायोग को क्लीन और फिल्टर पानी उपलब्ध करवाने वाले विक्रेताओं को भी डिलीवरी करने से रोक दिया है. इस्लामाबाद से सभी पानी विक्रेताओं को धमकी दी गई है कि वे भारतीय उच्चायोग को मिनरल वाटर की सप्लाई न करें. इससे इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग में तैनात कर्मचारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि सामान्य उपलब्ध पानी पीने और खाना बनाने योग्य नहीं है और उन्हें बिना फिल्टर किए उपयोग में नहीं लाया जा सकता है.

मजे वाली बात - मजा ले-असीम मुनीर भाय...आओ पीले चाय...

एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने वहां कहा कि मैं स्थिति को समझाने के लिए एक साधारण उदाहरण दूंगा. भारत एक चमचमाती मर्सिडीज है, जो हाईवे पर फरारी की तरह दौड़ रही है, जबकि हम गिट्टी से भरा एक डंप ट्रक हैं। अगर यह ट्रक कार से टकराएगा तो नुकसान किसका होगा? उनके इस बयान को सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अपने ही देश का अपमान बताया.

KBKK - खबर बाल की खाल 






टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पाक एयरबेस की मरम्मत का काम शुरू - सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी तबाही...

SCO समिट मे भारत का रुतबा देखकर पाक बौखलाया - जल विशेषज्ञों ने कहा – पाक का दिमाग ख़राब है...

पाकिस्तान की जाल में बांग्लादेश - विनाश काले ....?