ईरान-अमेरिका में महायुद्ध शुरू होने की आशंका? - नुक्लियर युद्ध के बादल - भारत ही रुकवा सकता है यह जंग...


जंग की आहट से दुनिया में मची हलचल -नुक्लियर समझोते पर अमेरिकन प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प की ईरान को खुले बमबारी की धमकी......अगर ना माने तो मिट सकता है ईरान...

 अमेरिकन प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प ने NBC समाचार को दिए हुए एक साक्षातार में निडरता ईरान को चेतावनी भरी लब्ज में धमकी दे डाली की अगर वह नुक्लियर समझोते पर सहमती के हस्ताक्षर नही करेंगे तो अमेरिका बे-झीझक ईरान पर हमला कर देगा !

यह धमकी ऐसे समय में आई है जब ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका और तेहरान के बीच तनाव बढ़ रहा है और ईरान के मुख्य नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई ने ट्रंप के प्रस्ताव को नकार दिया,और कहा है कि ईरान भाईगिरी वाली सरकारों के साथ बातचीत नहीं करेगा ना ही किसीसे डरेगा..हम अपना कार्य जारी रखेंगे?

अमेरिका और इस्राइल पहले ही कह चुके हैं कि वे ईरान को किसी भी हाल में परमाणु हथियार हासिल करने नहीं देंगे। इस बीच, ईरान ने हथियार लेवल स्तर के करीब यूरेनियम संवर्धन शुरू कर दिया है, जिससे महायुद्ध की आशंका बढ़ गई है. ईरान का दावा है कि उसका परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है, वहीं इस मामले में संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था की फरवरी की रिपोर्ट में कहा गया था कि ईरान ने लगभग हथियार लेवल स्तर के यूरेनियम उत्पादन को तेज कर दिया है.

क्या ट्रम्प स्वीकार करेंगे परोक्ष वार्ता?

यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रंप छुपी वार्ता को स्वीकार करेंगे या नहीं। 2018 में पहले अपने कार्यकाल के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु समझौते से अमेरिका को बाहर कर लिया था और कहा था की अब बस ! अब नही सहेगी दुनिया जापान का दुःख फिरसे....

सारी दुनिया का कहना है की, अगर गलत हातों मे महाविनाशक शक्ति आ जाये तो धरती का विनाश अटल है, इसलिये हर स्तर पर इसका विरोध होना जायज है. भारत इसका आज तक पूरा समर्थन करता आया है.



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पाक एयरबेस की मरम्मत का काम शुरू - सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी तबाही...

SCO समिट मे भारत का रुतबा देखकर पाक बौखलाया - जल विशेषज्ञों ने कहा – पाक का दिमाग ख़राब है...

पाकिस्तान की जाल में बांग्लादेश - विनाश काले ....?