पाकिस्तान पानी के लिए करेगा भारत पर हमला - बिलावल भुट्टो - Pakistan karega hamla - pani ke liye

 मारके सुट्टा - भौंका बिलावल भुट्टा 


पाकिस्तान के पूर्व फोरेन मिनिस्टर  बिलावल भुट्टो अपने उट-पटांग के बयानों से बाज नहीं आ रहे हैं. बिलावल ने सोमवार को कहा कि यदि भारत सिंधु जल संधि के तहत इस्लामाबाद को पानी का उचित हिस्सा देने से इनकार करता है, तो उनका देश युद्ध की कर सकता है. पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के तुरंत बाद भारत ने 1960 के समझौते को स्थगित कर दिया था. गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले हफ्ते इस ऐतिहासिक समझौते को कभी बहाल न करने की घोषणा की थीअमित शाह के बयान की पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय द्वारा आलोचना किए जाने के दो दिन बाद बिलावल की टिप्पणी सामने आई. बिलावल ने संसद में दिए भाषण में सिंधु जल समझौते को निलंबित करने के भारत के फैसले को खारिज कर दिया और पाकिस्तान के हिस्से का पानी लेने की धमकी दी.

उन्होंने सिंधु घाटी की छह नदियों का जिक्र करते हुए कहा, भारत के पास दो विकल्प हैं....या तो वह पानी को समान रूप से बांटे, या फिर हम सभी छह नदियों से पानी अपने यहां पहुंचाएंगे. उन्होंने कहा कि सिंधु जल संधि अब भी लागू है, इसलिए समझौते को स्थगित नहीं रखा जा सकता

बिलावल ने भौंकते हुए धमकी दी और कहा कि यदि भारत ने धमकी पर अमल करने का फैसला किया तो हमें फिर से युद्ध छेड़ना पड़ेगा और जितना कैसे है हमें पता है . हमारी आर्मी पर हमें पूरा भरोसा है. उन्होंने कहा, यदि भारत और पाकिस्तान बातचीत करने से इनकार करते हैं और आतंकवाद पर समन्वय नहीं होता है, तो दोनों देशों में हिंसा बढ़ेगी. बिलावल ने भारत पर राजनीतिक उद्देश्यों के लिए आतंकवाद को हथियार बनाने का भी आरोप लगाया.

KBKK - खबर बाल की खाल 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पाकिस्तान की जाल में बांग्लादेश - विनाश काले ....?

पाक एयरबेस की मरम्मत का काम शुरू - सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी तबाही...